Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नवादा, 11 मार्च (हि. स.)। नवादा जिले के सिरदला थाने के उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडाबर थाना के एस एच 70 पर जख्मी कर फेंके गए युवक की 25 दिनों बाद इलाज के दौरान हुई मौत पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सोमवार को गया- रजौली रोड को घंटों जाम किया। बाद में स्थानीय लोगों व अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद जाम को वापस लिया।
जानकारी के अनुसार 24 दिन पूर्व बरदाहा गांव के मनोज विश्वकर्मा व साथ में उनके खास दोस्त नरेश प्रसाद घर से बुलाकर बाजार के लिए निकले थे। बरादहा बाजार के आगे तीखे मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल से मनोज विश्वकर्मा,नरेश प्रसाद दोनो घायल होने की बात बताई गई थी। जबकि परिजन का कहना है कि उसे हत्या के नियत से घायल कर सड़क पर फेंक दिया गया था । इसी वजह से नरेश झूठी कहानी गढ़कर डर से भागने की बात कह रहा है। ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से घायल को इलाज के लिए ले गए थे। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था । करीब 25 से 26 दिनों के इलाज के क्रम में पटना के एक निजी क्लिनिक में इलाज के क्रम में मौत के बाद शव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने शव के साथ परनाडाबर चौक को जाम कर दिया। बाद में प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद जाम हटाया जा सका।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा