[ad_1]

लखीमपुर (असम), 11 मार्च (हि.स.)। लखीमपुर जिले के बोगीनदी थाना क्षेत्र के चाओलधोवा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव सोनापुर में बीती रात एक किशोर द्वारा फंदे पर लटककर की गई आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि द-माटी सोनापुर के दिवंगत गणेश सिंह और भारती देवी के दूसरे पुत्र 17 वर्षीय बॉबी सिंह ने घर में किसी के न होने के चलते बीती रात अपने घर के अंदर साड़ी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। बड़े भाई को फंदे पर लटकते देख छोटे भाई चिरंजीत सिंह ने साड़ी काट दी लेकिन किशोर पहले ही मर चुका था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची चाओलधोवा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच क रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद