[ad_1]






नगांव (असम), 22 मार्च (हि.स.)। नगांव जिले के रूपहीहाट के बरघाट में लगी भयावह आग के दौरान मवेशी समेत घर जलकर राख हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रूपहीहाट के बरघाट में बीती रात भीषण आग लग लगने की खबर मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंची।
आग में दो घर सहित तीन गायें और तीन बकरियां जल गईं। आग सैदुल इस्लाम और नुरुल इस्लाम के आवास में लगी थी। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग लगाने की वजह से लाखों रुपये की संपत्ति और जरूरी कागजात जल गये।स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद