[ad_1]

उधमपुर, 09 मार्च (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने भरत नगर में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 06 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार उधमपुर पुलिस टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह के नेतृत्व में भरत नगर क्षेत्र के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति अमजद हुसैन पुत्र मंजूर अहमद निवासी हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर की गतिविधि देखी जिसे जांच के लिए रुकने का निर्देश दिया गया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया और उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इस संबंध एफआईआर नंबर 116/2024 अंडर सेक्शन 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पी/एस उधमपुर में दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान