Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-दुनिया में कहीं पर भी संकट आने पर सबसे पहले पंहुचते हैं मोदी के जहाज
-पीएम मोदी ने महिला दिवस पर रसोई गैस 100 रुपये सस्ती करके मानी-बहनों का किया अभिनंदन
झज्जर, 8 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि चुनावी बेला में घडिय़ाली आंसू बहाने वालों को झज्जर की समझदार जनता माफ नहीं करेगी। झज्जर का भला विकास कार्यों से होगा, घडिय़ाली आंसूओं से नहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी घोषणा का इंतजार है और हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक तैयार है। धनखड़ ने ये बात शुक्रवार को यहां झज्जर विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने विकास की गति पकड़ी है, देश की जनता इस विकास की गति को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है। धनखड़ ने कहा कि चुनावों के समय बच्चों की तरह रोने वाले झज्जर की जनता के लिए नहीं अपने लिए रो रहे हैं। चुनाव के बाद फिर दिल्ली चले जाएंगे। इसलिए झज्जर की जनता इस बार रोने वालों के बहकावे नहीं आएगी। हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा और भाजपा 400 पार होगी।
धनखड़ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुए विकास कार्यों की बात करें तो झज्जर जिला को सिंचाई परियोजनाओं के सुधार के लिए 371 करोड़ रूपये, देवरखाना में राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, लगभग 150 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि से तीन रेलवे ओवरब्रिज, कल ही झज्जर जिला को 162 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मिली हैं। बादली हलके को पाटौदा में पहला सरकारी रेस्ट हाउस मिला है। उन्होंने कहा कि हमने बादली को उपमंडल बनाया तो हमने भेदभाव नहीं किया और सांपला को भी उपमंडल बनाया।
अब बाढ़सा एम्स को मेट्रो रेल से जोड़ने का प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। केएमपी एक्सप्रेस वे साथ दोहरी रेल आने से सबसे ज्यादा फायदा झज्जर जिले को होगा। बादली में रेल की सीटी बजेगी। पीएम 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करने जा रहे हैं, यह एक्सप्रेस वे सीधा बहादुरगढ़ से भी जुड़ रहा है और पटौदी से भी, जिसका सबसे ज्यादा फायदा झज्जरवासियों को होगा। मोदी ने महाशिवरात्रि और विश्व महिला दिवस पर गैस सिलेंडर 100 रूपये सस्ता करके महिलाओं का अभिनंदन किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/संजीव