[ad_1]

उधमपुर, 06 मार्च (हि.स.)। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए उधमपुर पुलिस ने पुलिस स्टेशन उधमपुर के अधिकार क्षेत्र के तहत एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 03 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया।
पुलिस स्टेशन उधमपुर की एक पुलिस पार्टी ने जीरो मोड़ गंगेडा पर गश्त करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका जिसने पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति रॉकी सहगल पुत्र बलदेव राज सहगल निवासी रहमती, एमएच, उधमपुर की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने उपरोक्त आरोपी के पास से 03 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में, पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर संख्या 107/2024 अंडर सेक्शन 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान