[ad_1]

दक्षिण दिनाजपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 91 बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बीओपी दोमुथा के सर्तक सीमा जवानों ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय का नाम रफीकुल इस्लाम (33) है। बीएसएफ ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, रफीकुल को उस समय पकड़ा गया जब वह सीमावर्ती क्षेत्र के पास अपनी बाइक पर संदिग्ध रूप से घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 58 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। जो भारत से बांग्लादेश में तस्करी के उद्देश्य से बाइक में छिपाकर रखा गया था। पकडे गए भारतीय नागरिक रफीकुल को जब्त सामनों के साथ आगे की कार्रवाई के लिए गंगारामपुर थाने को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
[ad_2]
Source link