[ad_1]

गांधीनगर, 07 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को भरूच जिले को विभिन्न विभागों सहित गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम, नर्मदा रूरल डेवलपमेंट सीएसआर, जीएनएफसी तथा नगर पालिका की 227 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की भेंट दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक कार्यशैली तथा जनहित के कार्यों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व पर नागरिकों का विकास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकास की राजनीति से राज्य सरकार ने सुशासन की प्रेरणा प्राप्त की है। इसके फलस्वरूप ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के ध्येय के साथ कल्याणकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ देकर विकास को सेचुरेशन पॉइंट तक ले जाने में सफलता मिली है।
मुख्यमंत्री के हाथों भरूच जिले को शहरी विकास एवं शहरी गृह निर्माण विभाग की 129.865 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सड़क एवं भवन विभाग की 71.92 करोड़ रुपये की 09 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास-भूमिपूजन तथा गुजरात राज्य सड़क परिवहन (एसटी) निगम की 7.69 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास सहित विभिन्न विभागों की कुल 227 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भेंट मिली। मुख्यमंत्री ने भरूच में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भोलाव डिपो का लोकार्पण कर डिपो में विकसित की गई जनसुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर भरूच में ओल्ड एनएच-8 पर स्थित दूधधारा डेयरी मैदान में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष ध्यान है। इस वजह से राज्य में अनेक विकास कार्यों की झड़ी लगी है क्योंकि गुजरात को पिछले 15 दिनों में ही प्रधानंमत्री ने 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भेंट दी है। डबल इंजन सरकार के लाभ भी डबल होते हैं। इसकी प्रतीति राज्य के नागरिकों को हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास कार्यों की जितनी अपेक्षा होगी उससे बड़े संकल्प साकार करने की राज्य सरकार की तत्परता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाय) को विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए गौरवपूर्वक कहा कि आयुष्मान कार्ड संकट का साथी बना है। इसके कारण किसी भी गरीब परिवार को धनाभाव में गंभीर बीमारी का इलाज न करवा पाने की स्थिति नहीं आई है। इस संजीवनी समान योजना ने लाखों परिवारों को आर्थिक बोझ से उबारा है।
इस अवसर पर सांसद मनसुखभाई वसावा ने कहा कि राज्य में व्यवसाय-रोजगार को प्रोत्साहन देने वाले शांति-सुरक्षा का माहौल बना है। इसके कारण औद्योगिक विकास की गति तेज हुई है। राज्य एवं केन्द्र सरकार ने चुनावी वादे प्रामाणिकता से पूरे किए हैं। सभी क्षेत्रों के गरीब, वंचित, शोषित लोगों तक योजनागत लाभ एवं विकास के फल पहुंचाए गए हैं। वसावा ने भरूच जिले को बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की भेंट देन के लिए आभार व्यक्त किया। 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भोलाव बस डिपो का लोकार्पण, भोलाव डिपो पर प्रतिदिन लगभग 900 बसों का आवागमन होगा: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भरूच जिले में गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के 7.69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 4.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित भोलाव बस डिपो शामिल है। पटेल ने इसका लोकार्पण करने के बाद वहाँ एसटी बस सुविधाओं का निरीक्षण किया। यह डिपो कार्यरत होने से स्थानीय लोगों की यात्रा अधिक सरल व सुगम बनेगी। यात्रियों को नर्मदा चौकड़ी या झाडेश्वर चौकड़ी तक तक नहीं आना पड़ेगा। भोलाव डिपो का लोकार्पण होने के बाद अब शहर में दो एसटी डिपो कार्यरत हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद/प्रभात