[ad_1]

अहमदाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विश्व महिला दिवस पर गुजरात की महिला विधायकों को एक विशेष भेंट दी है। मुख्यमंत्री ने विधायकों को जनहित के कार्यों के लिए मिलने वाली नियमित ग्रांट में 2024-25 के वर्ष के लिए महिला विधायकों को सवा करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट आवंटित करने का निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस महिला जनप्रतिनिधि हितैषी निर्णय के परिणामस्वरूप गुजरात विधानसभा में विधायक के रूप में जनप्रतिनिधित्व करने वाली प्रत्येक महिला विधायक को उनके निर्वाचन क्षेत्र में सड़क आदि बुनियादी सुविधा के कार्यों के लिए सवा करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट मिलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद/प्रभात