Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 6 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासिवनी इलाके में बुधवार की सुबह उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब एक विवाहिता की गला काटकर बेरहमी से हत्या की खबर लोगों को लगी। मृतका पुलिसकर्मी की पत्नी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ यहाँ रहने वाले शिशुपाल सिंह की पत्नी की हत्या की गई है। शिशुपाल सिंह फ़िलहाल सुकमा पुलिस विभाग में डॉग हैंडलर हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार बताया जा रहा हैं। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा