[ad_1]

देहरादून, 11 मार्च (हि.स.)। आर्मी कैंप रायवाला में सोमवार को एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहायक पुलिस अधीक्षक व रायवाला थाना प्रभारी आईपीएस जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आर्मी कैंप में एक सिपाही के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पर जाकर देखा तो आर्मी कैंप के अंदर मकान में सीढ़ियों की रेलिंग पर बेडशीट से फांसी पर एक शव लटकता हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त कैंप के सिपाही बालाजी एन (28) पुत्र नटराजन निवासी तिपनापल्ली कोरबरापतली कृष्णागिरी तमिलनाडू के रूप में हुई। घटनास्थल की वीडियोग्राफी के बीच जवानों की सहायता से शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/प्रभात