[ad_1]

जयपुर, 5 मार्च (हि.स.)। कोतवाली थाना इलाके में पतंग देने के बहाने एक ग्यारह साल के बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बंध में पीड़ित के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार बाबा हरिशचंद्र मार्ग निवासी एक युवक ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा अपने दोस्त से मिलने पड़ोस में गया था। वहां पर तिलक के नाम का युवक बच्चे को पतंग देने के बहाने छत पर ले गया और वहां पर उसके साथ कुकर्म किया। यह घटना 27 फरवरी की बताई जा रही है। घटना के बाद बालक कुछ दिन गुमशुम रहा। कई बार पूछने पर बच्चे ने सारी आपबीती बताई। इस पर पीड़ित ने पिता ने चार मार्च को थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर