Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर /कवर्धा, 7 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के घोर नक्सली क्षेत्र टाटावाही गांव में घर से आधा किमी दूर बाड़ी में गुरुवार को एक सात वर्षीय बच्ची की लाश मिली है। पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। गृहमंत्री विजय शर्मा भी इसी इलाके से आते हैं। जिले में एक महीने में आठ लोगों की हत्या हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार मृत बच्ची कविता कक्षा पहली की छात्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका गुरुवार की सुबह 9 बजे घर से भोजन करने के बाद खेलने गांव के तरफ गई हुई थी। घर नहीं पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरु की। इस दौरान सात वर्षीय कविता की लाश गांव के बाड़ी में खून से लथपथ मिली। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। इस इलाके में नक्सलियों की आवाजाही होती रहती है। इसलिए यह इलाका बेहद संवेदनशील है।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा