Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 09 फरवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा नौवीं और जमा एक के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक व कम्पार्टमेंट परीक्षा की फाइनल डेटशीट शुक्रवार को जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी से 15 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं जमा एक की परीक्षाएं 26 फरवरी से 26 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन आंतरिक रूप से विद्यालयों द्वारा किया जाएगा।
बोर्ड के सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं दोपहर बाद 12ः45 बजे से चार बजे तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि बीते 24 जनवरी को जारी की गई डेटशीट में आंशिक संशोधन करने के बाद शुक्रवार को फाइनल डेटशीट जारी की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील