Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 05 मार्च (हि.स.)। आसन्न लोकसभा चुनाव में काले धन का उपयोग रोकने के लिए आयकर विभाग के पूर्वोत्तर क्षेत्र के इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टरेट द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।
चौबीसों घंटे इसकी ”मॉनीटरिंग” के लिए ”कंट्रोल रूम कम कंप्लेंट मॉनिटरिंग सेल”, ”रैपिड एक्शन टीम” आदि प्रदेश मुख्यालय में तैयार की जा रही है। वहीं, जिला मुख्यालयों में ”डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग टीम” सभी हवाई अड्डों पर ”एयर इंटेलिजेंस यूनिट” आदि तैनात किये जा रहे हैं।
गलत तरीके से धन के प्रयोग से संबंधित शिकायतों के लिए आयकर विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800 345 3596 तथा व्हाट्सएप नंबर 94314 60373 जारी किया गया है।
चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर निर्धारित किए गए गाइडलाइनों के अनुसार आयकर विभाग चुनाव में काले धन के उपयोग को लेकर पूरी तरह सख्ती बरत रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद