[ad_1]






मुरादाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के डोमघर निवासी ट्रक चालक का महाराष्ट्र के नागपुर में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे के फोन करने पर नागपुर पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। मंगलवार को सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए नागपुर रवाना हो गए। परिवार वालों ने चालक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के छोटे (50 वर्ष) पुत्र मोहर सिंह निवासी डोमघर 24 फरवरी को सैफपुर के ट्रक पर अपने गांव के दूसरे चालक के साथ हैदराबाद के माल लेकर गए थे। नागपुर में शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। चालक छोटे के बेटे विशेष ने बताया कि 24 फरवरी के बाद उसके पिता से उसकी एक बार बात हुई थी, जिसमे छोटे ने नागपुर बार्डर पर गाड़ी के कागज एक्सपायर होने की जानकारी दी थी। इस दौरान छोटे और उसका दूसरा साथ चालक रक होटल पर गाड़ी खड़ी के रुक गए थे। आरोप है किसी बात को लेकर छोटे और दूसरे चालक में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से छोटे का फोन बंद आ रहा था। फोन पर बात नहीं होने पर विशेष ने साथी चालक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि छोटे को नागपुर के एक होटल पर छोड़ आया है। वहीं परिवार में ट्रक मालिक से भी छोटे के बारे में जानकारी करनी चाही लेकिन मालिक की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल सका।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/प्रभात