Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






मुरादाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि दो माह पूर्व उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी मोहल्ले के जिस युवक के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी वही युवक उसको बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि उसने थाने में शिकायत करने की बात की तो आरोपित युवक ने किशोरी व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर एसएसपी हेमराज मीणा को मामले में मंगलवार को थाना कटघर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मझोला क्षेत्र स्थित अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। कटघर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के घर टीचर ट्यूशन पढ़ाने आता है। किशोरी वहीं ट्यूशन पढ़ने जाती थी। महिला के अनुसार करीब दो माह पहले आरोपित युवक उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अपने साथ कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को चुप करा दिया। डर के कारण किशोरी ने किसी से कुछ नहीं बताया, लेकिन गुमशुम रहने लगी। बीते 7 फरवरी को पीड़िता ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता आरोपित के घर शिकायत करने पहुंच गए। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय आरोपित के माता-पिता और भाई बहनों ने पीड़िता के माता-पिता को धमकी देते हुए घर से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर अब एसएसपी हेमराज मीणा से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थाना कटघर एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/आकाश