Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 05 मार्च (हि.स.)। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज राष्ट्रीय चुनाव आयोग की टीम असम पहुंचेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम गुवाहाटी पहुंचेगी।
चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ अरुण गोयल भी टीम में शामिल रहेंगे। आज दिन के 1 बजे चुनाव आयोग की टीम गुवाहाटी के बोरझार स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। चुनाव आयोग की टीम जिला आयुक्तों के साथ बैठक करने के अलावा अन्य चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/संजीव