Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 285 रुपये बढ़ाकर 5,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस संबंध में निर्णय किया। बैठक के बाद मंत्रिमंडल के केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 सीजन के लिए कच्चे जूट के लिए एमएसपी 5,335 रुपये प्रति क्विंटल को मंजूरी दे दी है। यह पिछले सीजन की तुलना में 285 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इससे उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर 64.8 प्रतिशत का रिटर्न सुनिश्चित होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुशील/जितेन्द्र