Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बाक्सा (असम), 01 मार्च (हि.स.)। बाक्सा जिलांतर्गत सालबाड़ी के हीरापाड़ा में दो नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि ड्रग्स का सेवन करने वाले युवकों की पहचान सालबाड़ी के कोठारीझार के मुख्तार हुसैन और हसन अली के रूप में हुई है। ड्रग्स सेवन के दौरान मौके पर तीन युवक थे, जिसमें से एक भागने में सफल रहा।
सूत्रों ने बताया है कि तीनों युवक हीरापारा में एक व्यक्ति के नींबू के बागीचे में बैठकर ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार युवक ड्रग्स का सेवन करने के साथ ही ड्रग्स की बिक्री में भी शामिल हैं।
गिरफ्तार दोनों युवकों के विरूद्ध स्थानीय आनंद बाजार पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार युवक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद