Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बरपेटा (असम), 12 फरवरी (हि.स.)। बरपेटा जिले के सरभोग में एक सांड की नृशंस तरीके से हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ट्रैक्टर का चालक शामिदुल मंडल, शाहिद अली, कादर अली, अब्दुल खालिक और सुधान दास शामिल बताये गये हैं। पुलिस ने आरोपितों को पशु संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सूत्रों ने आज बताया है कि सांड़ की हत्या में इस्तेमाल ट्रैक्टर (एएस-15एसी-4981) को भी जब्त कर लिया गया है। सरभोग में एक सांड की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किया गया था। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य संगठनों ने एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और वायरल वीडियो फुटेज की जांच के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद