[ad_1]

उदालगुड़ी (असम), 12 फरवरी (हि.स.)। माजबाट पुलिस ने गांजा तस्करी के विरूद्ध एक अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि माजबाट में 407 किलो गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा की बाजार में कीमत करीब 40 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बीती रात को उदालगुरी जिले की माजबाट पुलिस ने छापा मारा और भारी मात्रा में गांजा जब्त करने में कामयाबी हासिल की। पता चला है कि रौता पुलिस सर्कल इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, माजबाट पुलिस स्टेशन प्रभारी संजय कुमार दुबे, लालपानी पुलिस स्टेशन के आईसी प्रणव बरूवा और 5वीं असम कमांडो बटालियन के साथ एक बड़ी पुलिस टीम असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती रौता नदी के किनारे घने जंगली इलाके से 407 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
तस्करों का गिरोह पुलिस की कार्रवायी की भनक लगते ही गांजा को छोड़कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल में भाग गये। पुलिस द्वारा जब्त की गई भारी मात्रा में गांजे को माजबाट पुलिस स्टेशन लाया गया। इस बीच, माजबाट पुलिस ने 87/23 नंबर का एक मामला दर्ज कर जांच शुरू किया है। पुलिस ने बताया कि जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 70 हजार रुपये है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद