[ad_1]


जयपुर, 22 फरवरी (हि. स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर एस आईयू टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर जोन नगर निगम हैरिटेज जयपुर कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक विक्रम बीवाल तथा सफाई कर्मचारी विनोद कुमार को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर एसआईयू टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी माताजी की पेंशन स्वीकृत करवाने की एवज में कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक विक्रम बिवाल डेढ लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी जयपुर एसआईयू इकाई के पुलिस निरीक्षक रघुवीर शरण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक विक्रम एवं सफाई कर्मचारी विनोद कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
हिंदुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप