[ad_1]






गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा संचालित वेटरनरी सिविक एक्शन के तहत एसएसबी, सोनापुर के कार्यवाहक कमांडेंट अनुज कुमार के मार्गदर्शन में डिगारू गांव पंचायत के जरीकुरी गांव में आज वेटरनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान पशु चिकित्सा टीम द्वारा दी गई पशु चिकित्सा सहायता से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा, पूर्वोत्तर क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम के एक हिस्से के रूप में, प्रथम वाहिनी एसएसबी, सोनापुर किसानों के लिए कृषि से संबंधित कार्यशाला आयोजित करेगा, ताकि खेती से संबंधित अधिक ज्ञान किसानों को मुहैया कराया जा सके। साथ मुफ्त में बीज वितरित करने की भी योजना है। 8 जनवरी से वाहिनी मुख्यालय में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद
[ad_2]
Source link