[ad_1]

पटना, 5 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव का समय सामने आते ही नेताओं का एक दूसरे से मिलना और पार्टी बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव के कई पुराने साथियों ने उनसे मुलाकात और एक ने राजद की सदस्यता भी दी।
शुक्रवार को पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के हाथों से राजद की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, भोला यादव और श्याम रजक मौजूद रहे।
लालू यादव से मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौतम को राजद की सदस्यता दी है। गौतम राणा एक बार फिर बिहार और झारखंड के पक्ष में खड़े हुए हैं। राजद के पास धन नहीं है लेकिन जन का अपार बहुमत है। हम गरीबों के विकास के लिए काम कर रहे है। भावनाओं से देश नहीं चलता है। देश के गरीब वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए राजद प्रमुख कोशिश कर रहे हैं। सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि सभी एक साथ मिलकर 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। महा गठबंधन एक साथ मिलकर भाजपा को सरकार को सत्ता से बाहर कर देश को बचाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link