[ad_1]

राजगढ़,4 मार्च (हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांईहेड़ा में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने पति, सास, देवर और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बांईहेड़ा निवासी 21 वर्षीय निशा शर्मा ने बताया कि पति लखन पुत्र गोविंद शर्मा, सास सावित्रीबाई, देवर गोलू और ससुर गोविंद शर्मा निवासी बांईहेड़ा दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, विरोध करने पर आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक