[ad_1]

नाहन, 20 फ़रवरी (हि.स.)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुखाश्रय योजना निराश्रित बच्चों के शिक्षा ,उनके पोषण को लेकर कार्य कर रही है। इसी योजना के चलते आज सिरमौर के नैना टिककर में बने बाल आश्रम से निराश्रित बच्चों को एक्सपोजर विजिट पर नाहन लाया गया। इस दौरान उन्हें उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सुमित खिमटा से मिलाया गया व् उसके बाद उन्हें शहर के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कराया गया और साथ ही शॉपिंग करने बारे भी सिखाया गया।
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी रमा टेक्टा ने बतायाकि सरकार की सुखाश्रय योजना में इन निराश्रित बच्चों के लिए विशेष प्रावधान किये गया हैं और आज इन्हे नाहन में उच्च अधिकारीयों से मिलवाया जायेगा व् साथ ही इन्हे खरीददारी करने इत्यादि बारे भी बताया जायेगा .यहां आकर ये बच्चे बहुत प्रसन्न हैं।
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी रमा टेक्टा ने बतायाकि सरकार की सुखाश्रय योजना में इन निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ स्टेट माना गया है और आज उन्हें शैक्षणिक विजिट पर लाया गया है ताकि ये भी समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील