[ad_1]

हमीरपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। हमीरपुर-टौणीदेवी नेशनल हाईवे पर गांव कोट के पास शनिवार रात को डंगा गिरने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हमीरपुर के एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि हमीरपुर-टौणीदेवी सड़क के अवरुद्ध होने के कारण ट्रैफिक को वाया हमीरपुर-कालेअंब-टौणीदेवी मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे का कार्य कर रही कंपनी को अतिशीघ्र डंगे का कार्य करके हमीरपुर-टौणीदेवी मार्ग को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/सुनील