Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


-लाखा मंडल के जंगलों तेंदुआ में खालों की तस्करी करते संयुक्त टीम ने आरोपित को दबोचा
उत्तरकाशी, 17 फरवरी (हि.स.)। उत्तरकाशी में पुलिस, एसओजी और गोविंद वन्य जीव बिहार की संयुक्त टीम ने एक वन्य जीव तस्कर को दो गुलदार की खालें के साथ गिरफ्तार किया है।
शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी ऑपरेशन प्रशान्त कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में पुलिस, एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा, थानाध्यक्ष पुरोला श मोहन कठैत एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली (डब्ल्यूसीसीबी) की एक संयुक्त टीम गठित की गयी। टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि को जाल बुनते हुए थाना पुरोला क्षेत्र से देहरादून-नौगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरड़ाखड्ड के पास से 29 वर्षीय वरुण उर्फ लक्की पुत्र बलराम निवासी नाड़ा लाखामण्डल देहरादून, नामक तस्कर को लेपर्ड की खाल की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 02 खालें बरामद हुई हैं। पुलिस ने वन्य जीव की खाल की तस्दीक हेतु वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वरुण के विरुद्ध थाना पुरोला पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया,मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अभियुक्त उक्त खालों को रिखनाड़ लाखामण्डल के जंगलों से लाकर तराई के एरिया में उच्च दामों पर बेचने के लिये ले जा रहा था, जिसको एसओजी व पुलिस की टीम ने देर रात्रि को दबोच लिया।
पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ प्रशान्त कुमार ने बताया कि हमारी एसओजी की टीम पिछले कई दिनों से इसकी निगरानी कर रही थी, जिसमें कल रात को टीम को तस्कर वरुण (लक्की ) को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है, गुलदार वन्य जीव की दुर्लभ होने वाली प्रजातियों में से एक है, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 में इसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्राप्त वन्य जीव प्रजातियों में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।
पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी उनि प्रकाश राणा, चौकी प्रभारी नौगांव उनि राजेश कुमार ,थाना पुरोला हेकानि अब्बल सिंह,थाना पुरोला हेकानि प्रवीन परमार, एसओजी हेकानि सूरज सिंह, एसओजी कानि दीपक नेगी, डब्ल्यूसीसीबी की टीम के अलावा वन विभाग की टीम के वनक्षेत्राधिकारी शेखर सिंह राणा, वन दारोगा जयवीर राणा, वन दारोगा जयदेव आदि शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ चिरंजीव सेमवाल
/रामानुज