[ad_1]

तिनसुकिया (असम), 13 फरवरी (हि.स.)। तिनसुकिया जिलांतर्गत मार्घेरिटा के लिडू में फिर से एक बार कोयला मजदूर की फिर मौत हो गयी है। घटना लिडू के लालमाटी की बतायी गयी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि कोयला लोड करने पहुंचे एक मजदूर की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी। मजदूर की पहचान कांचा के रूप में हुई है। कुछ सहकर्मियों ने मजदूर का शव पहाड़ी की चोटी पर लावारिस अवस्था में पड़ा देखा।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लिडू पुलिस ने शव को फिलहाल अपने जिम्मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ज्ञात हो कि हाल ही में लिडू के कोयला खदान में हादसा हुआ था, जिसमें लगभग छह श्रमिकों की मौत हो गयी थी।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद