[ad_1]

बाराबंकी, 10 फरवरी (हि.स.)। समाजसेवा की आड़ में भोले-भाले लोगों से जालसाजी करने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
रामसनेहीघाट थाना प्रभारी ने बताया कि जालसाज ग्राम पूरे दुनिया मजरे हकामी निवासी आशीष कुमार सिसौदिया है। वह काफी समय से समाजसेवा की आड़ में लोगों के साथ जालसाजी कर रहा है। उसके खिलाफ लखनऊ के इंदिरा नगर, चिनहट, विभूतिखण्ड, बीबीडी व जनपद बाराबंकी के कोतवाली नगर, असन्द्रा और रामसनेहीघाट थानों गंभीर धाराओं में 12 से अधिक मुदकमें दर्ज हैं।
अभियुक्त को लखनऊ के खरगापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चार पहिया दो वाहन बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
हिदुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/राजेश