Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ऊना, 24 मार्च (हि. स.)। ऊना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रामपुर गांव में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतिमा निवासी बिहार के रूप में हुई है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची के शव को खडड में दफना दिया। मामले की भनक लगते ही पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्रित किए है।
बताया जा रहा है कि बच्ची ने साड़ी की चुनरी से फंदा लगाया है। जिससे उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची लंबे समय से अपने परिवार के साथ रामपुर में स्थित झुंगी झोंपडी में रह रही थी। गत दिवस बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम के समय माता-पिता जब काम से लौटे तो बच्ची झुंगी के बाहर चारपाई पर मृत अवस्था में पाई गई। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही साथ लगती खडड में उसका शव दफना दिया। रविवार सुबह इस मामले की सूचना ऊना पुलिस को मिली तो पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
उधर, एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि रामपुर में एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव दफनाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील