[ad_1]

फिरोजाबाद, 09 फरवरी (हि.स.)। जनपद के दो थानों की पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर असलहा प्रदर्शन करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
फरिहा थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी सूचना पर अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
इसी तरह थाना प्रभारी नारखी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त दीपक प्रताप उर्फ बाला ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित बरामद किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/पदुम नारायण