[ad_1]

राजगढ़, 9 फरवरी (हि.स.)। माचलपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आवास काॅलोनी स्थित महेश अग्रवाल के गोदाम से बिना लाइसेंस के अलग-अलग प्रकार के पटाखा जब्त किए, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शुक्रवार को गोदाम संचालक के खिलाफ विष्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
एएसआई राधेश्याम ठाकुर के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात वार्ड क्रमांक 15 आवास काॅलोनी स्थित गोदाम से बिना लाइसेंस के अलग-अलग प्रकार के पटाखा जब्त किए गए, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है। पुलिस ने गोदाम संचालक महेश(30) पुत्र विष्णू अग्रवाल बड़ाबाजार माचलपुर के खिलाफ धारा 285, 5, 9(बी) 1(बी) विष्फोटक अधिनियम 1884 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक