Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिद्धार्थनगर, 05 जनवरी (हि. स.)। थाना समय माता कठेला क्षेत्र के ग्राम पचपेड़वा निवासी राम सुमेर के बारह वर्षीय बालक श्याम सुंदर की हत्या कर दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला ने सोमवार को दिए अपनी तहरीर में बताया कि उनका बेटा श्याम सुंदर अपने खेत की रखवाली करने गया था। देर तक वापस न आने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। खेत के बगल सागौन के बाग में बेटे का शव मिला है, जो पत्तों से ढका था। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र इस घटना का अनावरण कर दिया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/डा.बलराम/दीपक/बृजनंदन