Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– कोकराझार में बीपीएफ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
कोकराझार (असम), 03 फरवरी (हि.स.)। कोकराझार के जानागांव में आज बोड़ो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक आयोजित की गयी। बीपीएफ अध्यक्ष हग्रामा मोहिलारी इस कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बीपीएफ की कोकराझाड़ जिला समिति की पहल पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बीपीएफ के छह प्रखंडों के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसमें हिस्सा लिया। बीपीएफ पार्टी के लिए शक्ति, सद्भावना और शांति के लिए सभी धर्मों की बैठक में प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।
बैठक को संबोधित करते हए पार्टी के अध्यक्ष हग्रामा मोहिलारी ने कहा कि बीपीएफ कोकराझाड़ और दरंग- उदालगुड़ी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हग्रामा ने घोषणा की कि बीपीएफ पार्टी मार्च में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी।
बीपीएफ शांति, एकता और विकास के लिए अभियान चलाएगी। कार्यकर्ताओं की बैठक में बीपीएफ के लगभग सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्म, बीटीआर के पूर्व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी खम्पा बर्गियारी, बीपीएफ कोकराझाड़ जिला अध्यक्ष डेरहासत बसुमतारी मौजूद थे।
खम्पा बर्गियारी ने इस मौके पर बीपीएफ ने बीटीसी के भविष्य का निर्माण करने के लिए बीटीसी को बचाने के लिए लोगों का समर्थन मांगा।
पूर्व मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्म ने कहा कि अगर चुनाव में अनियमितता नहीं हुई तो बीपीएफ की निश्चित ही जीत हासिल करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद