Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर टीम ने सोमवार को डूंगरपुर में कार्रवाई करते हुए साबला अजमेर डिस्कॉम जिला डूंगरपुर के सहायक अभियंता को परिवादी से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की उदयपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी फर्म द्वारा जीएसएस साबला क्षेत्र में किये गये पेटी कॉन्ट्रैक्ट विद्युत पोल लगाने के कार्यों के बिल पास करने की एवज में सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार सांवरिया 85 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार सांवरिया पचास हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप