[ad_1]

राजगढ़, 14 फरवरी (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र में पाड़ल्यामाता रोड़ स्थित ग्राम बिलोदापाल जोड़ के समीप बुधवार दोपहर को अज्ञात आयशर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार पाड़ल्यामाता रोड़ स्थित ग्राम बिलोदपाल जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय आशीष निवासी इंदौर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अमितकुमार (39)पुत्र जटाशंकर राव निवासी इंदौर को गंभीर चोटें लगी। बताया गया कि दो युवक स्पाइका हेल्थकेअर कंपनी के दवा प्रतिनिधि है, जो पाड़ल्यामाता गांव से चिकित्सक से मिलकर इंदौर लौट रहे थे तभी बिलोदापाल के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक