Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। दुर्ग शहर में आईजी कार्यालय के सामने रेलवे लाइन के किनारे 32 बंगला की तरफ आने वाले पतले झाड़ीनुमा रास्ते के किनारे खून से लथपथ युवक की लाश देखी गई। शहर में आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों में एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवक की पहचान शहरुख खान के रूप में की गई है, जो तकियापारा दुर्ग का रहने वाला है। भिलाई नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही। आरोपित का पता लगाने के लिए आइजी कार्यालय सहित दुर्ग से भिलाई की ओर आने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
बताया जा रहा कि युवक के सिर को किसी ने पत्थर से कुचला है। जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल इस पूरे मामले पर डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ भिलाई नगर थाना की टीम जांच कर रही।
दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद खुद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं, भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए दुर्ग जिला स्थित मर्चुरी में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम से लेकर भिलाई नगर और कई अन्य थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा