Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


गुवाहाटी/बिश्वनाथ, 28 जनवरी (हि.स.)। असम के अन्य क्षेत्रों के साथ ही राजधानी गुवाहाटी एवं बिश्वनाथ जिला में भी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रांतीय पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया।
गुवाहाटी में आर्य विद्यापीठ कालेज खेल मैदान से पथ संचलन निकला। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक परंपरागत पोशाक में शामिल हुए। पथ संचलन में बिगुल वादक एवं बैंड वादक भी शामिल थे। गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए पथ संचलन पुनः कालेज मैदान में पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन का आयोजन राज्य के सभी जिलों में आने वाले दिनों में आयोजित किया जाएगा।
इसी कड़ी में बिश्वनाथ चारिआली स्थित कमलाकान्त क्षेत्र से बिश्वनाथ नगर परिसर में पथ संचलन निकाला गया। बिश्वनाथ के विधायक प्रमोद बरठाकुर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर के समय बिश्वनाथ नगर खंड माध्यम से आरंभ पथ संचलन 11 खंड सेक्टरों से निकला। पथ संचलन में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
इस संबंधन में उत्तर असम प्रांत के एक पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवक, सुनागरिक निर्माण और कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है जो निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करेंगे। इस मौके पर बिश्वनाथ जिला के जिला कार्यवाह अनिल बरूवा, आरएसएस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद