[ad_1]

-सरकार वार्ता समर्थक गुट के पूर्व कैडरों और परिवार के सदस्यों के पुनर्वास के लिए एक व्यवस्था करेगी
गुवाहाटी, 25 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने उल्फा के वार्ता समर्थक गुट के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आज एक बैठक की अध्यक्षता दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन में पूर्व कैडरों के पुनर्वास के मुद्दों पर चर्चा की। ज्ञात हो कि उल्फा अब भंग हो चुका है।
बैठक में प्रतिनिधिमंडल की उन मांगों पर चर्चा हुई जो कैडरों के सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करेंगी। मुख्यमंत्री ने मांगें प्राप्त होने पर कहा कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए पुनर्वास का एक व्यवस्था बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी मुद्दों पर सक्रिय रूप से ध्यान देगी कि पूर्व कैडर और उनके परिवार के सदस्य एक सभ्य जीवन जी सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने यह भी कहा कि वह 29 दिसंबर को केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उल्फा के वार्ता समर्थक गुट के बीच त्रिपक्षीय समझौते में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओएस) के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए पूरी गंभीरता से काम करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इसके अध्यक्ष राजीब राजकोंवर और महासचिव गोलाप बरुवा ने किया।
बैठक में डीजीपी जीपी सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं राजनीतिक अविनाश पुरूषोत्तम दास जोशी, एडीजीपी हिरेन नाथ और गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद