Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 26 जनवरी (हि.स.)। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले एक अभियुक्त को फरिहा पुलिस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष फरिहा बैजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी पिलख्तर फतेह थाना फरिहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से तमंचा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रोहित ने अपने फेसबुक अकाउट से सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला फोटो अपलोड किया था। जानकारी के बाद अभियुक्त के विरुद्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसकी गिरफ्तार की गई है और जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश