[ad_1]




अररिया,07 फरवरी(हि.स.)।फारबिसगंज में आयोजित किसान संगोष्ठी में सीएसआर के तहत नौ उन्नतशील किसानों के बीच मक्का थ्रेशर मशीन का वितरण बुधवार को किया गया। पायनियर कंपनी की कोर्टेवा एग्रीसाइंस से वित्त पोषित एवं संबोधी फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रम सरल जीवन के तहत यह वितरण हुआ।
फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केशरी,ज्योति भगत,जोनल सेल्स प्रबंधक मनमोहन सिंह,जोनल वैज्ञानिक कृषि अमरेंद्र कुमार,संजय सरकार की मौजूदगी में वितरण हुआ।
थ्रेशर मशीन के माध्यम से किसानों को मक्का के दाने में छुड़ाने में कम मेहनत और समय लगेगा।साथ ही सही समय पर बाजार उपलब्ध हो पाएगा।किसानों को मशीन चलाने की तकनीक और फायदे की जानकारी वृहत तौर पर दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा