[ad_1]

शोणितपुर (असम), 25 जनवरी (हि.स.)। शोणितपुर में असम-अरुणाचल सीमावर्ती भालुकपोंग में चारिदुआर पुलिस ने आज भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। साथ ही एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गांजा को अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाया गया था। इस घटना के सिलसिले में अब्दुल हकीम नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद