[ad_1]

ग्वालपाड़ा (असम), 25 जनवरी (हि.स.)। शहरी विकास एवं सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को अन्याय यात्रा बताया है। मंत्री सिंघल ने राहुल गांधी से मांग की कि वह 60 साल तक लोगों के साथ अन्याय करने के लिए घुटने टेककर माफी मांगें।
जिले के अभिभावक मंत्री अशोक सिंघल ने आज जिले में कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की। मंत्री ने सबसे पहले ग्वालपाड़ा शहर के शास्त्री नगर में आयोजित एक समारोह में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 15 स्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्षा निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
इसके बाद उन्होंने समारोह में ग्वालपाड़ा पूब निर्वाचन क्षेत्र के लिए नए राशन कार्डों के वितरण का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अगिया काली मंदिर में आयोजित एक अन्य समारोह में ग्वालपाड़ा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी नए राशन कार्डों के वितरण का उद्घाटन किया। मंत्री दोपहर में एक अन्य समारोह में जलेश्वर निर्वाचन क्षेत्र में नए राशन कार्ड के वितरण का भी शुभारंभ किया।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/श्रीप्रकाश/