[ad_1]

जयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत आबकारी अधिनियम में छब्बीस प्रकरण दर्ज कर छह महिला सहित बाइस आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आरोपित मौके से फरार हो गया ।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया जयपुर शहर में ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत सीएसटी ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत खो-नागोरियान, हरमाड़ा, मालपुरा गेट, मालवीय नगर ,कानोता, सेज, मुहाना, बगरु, मानसरोवर, बिन्दायका, सांगानेर सदर, कालवाड़, श्यामनगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम में छब्बीस प्रकरण दर्ज कर आरोपित महिला हीरा देवी निवासी गोनेर रोड खौ-नागोरियान,श्राजकुमार निवासी टोडारायसिंह जिला टोंक हाल खो-नागोरियान जिला जयपुर,राहुल निवासी दक्षिण दिल्ली हाल हरमाड़ा जयपुर,ईसुब निवासी बामनवास जिला सवाईमाधोपुर हाल मालपुरा गेट जयपुर,सुनिता टोडारायसिंह जिला टोंक मालवीय नगर जयपुर, शक्ति सिंह निवासी नरेना जिला जयपुर,श्योजीराम प्रजापत निवासी सेज जिला जयपुर, विजय सांसी निवासी बरोनी जिला टोंक हाल बगरु जयपुर,मोहम्मद अफसर निवासी शिवली जिला कानपुर देहात,चन्द्रकला निवासी बगरु जिला जयपुर,महेश सांसी निवासी मौर जिला केकड़ी हाल श्याम नगर,टीकाराम मीना निवासी मित्रपुरा जिला सवाईमाधोपुर, राघवेन्द्र सिंह रावत निवासी करैरा जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश हाल कालवाड़ जयपुर,गणेश बैरवा निवासी नान्छीपुरा शिवदासपुरा ,नोरतन निवासी सांगानेर सदर जयपुर ,रमेश सांसी निवासी महेन्दवास जिला टोंक हाल सांगानेर सदर,मनीषा निवासी महेन्दवास जिला टोंक हाल सीतापुरा सांगानेर सदर ,मथुरा सांसी निवासी डिग्गी जिला टोंक हाल सांगानेर सदर,राहुल सिंह गौड निवासी डुंगर सवाईमाधोपुर,राजू मीणा निवासी कोटखावदा जिला जयपुर मुहाना,लक्ष्मण सिंह जादोन निवासी सपोटरा जिला करौली,सकेन्द्र उराव निवासी पलाम झारखण्ड मुहाना ,गोबिन्दा कुमार निवासी दुनी जिला टोक और पूनम निवासी कोटखावदा जिला जयपुर मानसरोवर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अजय सिंह राजावत निवासी कानोता और बबलू सांसी निवासी मुहाना जयपुर फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से अवैध देशी शराब के 653 पव्वे, अग्रेजी शराब के 83 पव्वे (अग्रेजी- देशी शराब की लगभग 15 पेटी) एवं 6 हजार 570 रुपये बिक्री की राशि बरामद की है। इसके अलावा अवैध देशी शराब के 2564 पव्वे, अग्रेजी शराब के 117 पव्वे, बीयर की 114 बोतल (अंग्रेजी/ देशी/बीयर की लगभग 66 पेटी), बीयर कैन 15, हथकड़ शराब 06 लीटर एवं 14 हजार 846 रुपये बिक्री की राशि बरामद की है। पुलिस आरोपितों से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप