Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मंदसौर, 20 जनवरी (हि.स.)। स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर के वार्ड 39 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी सहभागिता की।
शनिवार को प्रातः 10.30 बजे भाजपा परिवार एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य भारती पाटीदार ने स्वच्छता अभियान चलाकर यश नगर स्थित रामेश्वर मंदिर पर साफ – सफाई की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने संगठन के कार्यक्रम अनुसार वॉल पेंटिंग भी की एवं मंदिर की साफ – सफाई की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद भारती पाटीदार ने बताया कि स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत वार्ड 39 के रामेश्वर मंदिर पर सफाई की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री विशेष तौर पर सम्मिलित हुए। 22 जनवरी का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। हम सभी रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजित होते देख पायेंगे। सच में हम अपने आप को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया