Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 22 जनवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री और संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु-संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर का संदेश देशवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि आज अवधपुरी के साथ-साथ पूरा विश्व राममय हो गया है।
मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में प्रतिभाग कर आज पूरे विश्व को राजनीति में धर्म और लोकनीति का संदेश देने का काम किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज