Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]





सुलतानपुर,16 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसए) के निर्देशन में विचार परिवार व विद्या भारती के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मंगलवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें घोड़े और झांकियों पर सवार महापुरुषों के स्वरूप बच्चे और देवी देवताओं व महापुरुषों की आकर्षक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रीराम और भारत मात्रा के जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में सभी विद्यालयों व सामाजिक संगठनों के लोगों की शोभायात्रा तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुए फिरव्हां से सभी झांकियों के साथ शोभायात्रा तिकोनिया पार्क से प्रयागराज मार्ग से दरियापुर,पंचरास्ता,सब्जीमंडी,अस्पताल रोड, बस स्टेशन, दीवानी चौराहा होते हुए तिकोनिया पार्क पर पुनः वापस सम्पन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रीराम भक्तों का स्वागत किया।
सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के नन्हें मुन्ने बच्चों के अलावा गायत्री परिवार,गोमती मित्र मंडल,व्यापारी संगठन,शिक्षक संगठन आदि के कार्यकर्त्ता महिलाएं पीली साड़ी व पुरुष भगवा कुर्ते, दुपट्टा-गमछे में सम्मिलित हुए। सभी के हाथों में भगवा लहरा रहा था।
शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश,विभाग प्रचारक श्री प्रकाश,जिला प्रचारक आशीष,विभाग संघचालक डॉक्टर एके सिंह,सह जिला संघचालक अजय गुप्ता,विभाग संपर्क प्रमुख डॉ पवनेश,डॉ विनोद सिंह,डॉ वी के झा, डॉ रमाशंकर,राकेश मणि,शक्ति पाठक,भानु सिंह,निशा प्रकाश,मदन सिंह,डॉ सुधाकर सिंह,महेश सिंह सहित संघ परिवार के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर
/राजेश