Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जौनपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। गौराबादशाहपुर, केराकत और खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम की रविवार की सुबह गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गये। तीसरा आरोपित मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार केराकत गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि सघन वाहन चेकिंग भुइली तिराहे के पास की जा रही थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन गोवंशीय पशुओं को क्रुरता पूर्वक बांधकर भुइली गोदाम की तरफ से गोड़हरा पुल की तरफ जाती दिखाई दी। मौजूद पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस को रौंदने की नियत से वाहन आगे बढ़ाई। पुलिस टीम ने पिकअप को आगे से घेर लिया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षार्थ पुलिस ने गोली चलायी तो दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश मुर्तजाबाद निवासी आशीष राय, रानीमऊ निवासी तहजीब है। भागे बदमाश का नाम बबलू यादव है। घायलों को सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए चार गोवंशों को मुक्त कराते हुए दो देशी तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दीपक/दिलीप